Home » राजस्थान » CNG से भरे ट्रक-बस में टक्कर, गैस रिसाव हुआ:खिड़कियों से कूदकर भागे यात्री; जयपुर-बीकानेर हाईवे पर ट्रैफिक रोका, 5KM लंबा जाम लगा

CNG से भरे ट्रक-बस में टक्कर, गैस रिसाव हुआ:खिड़कियों से कूदकर भागे यात्री; जयपुर-बीकानेर हाईवे पर ट्रैफिक रोका, 5KM लंबा जाम लगा

सीकर जिले में लोक परिवहन बस को सीएनजी सिलेंडर से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर होते ही ट्रक से तेजी से गैस लीक होने लगी। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसा फतेहपुर कस्बे में शाम करीब 4 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, जयपुर-बीकानेर हाईवे पर कोतवाली तिराहा के पास जयपुर से चूरू जा रही लोक परिवहन बस सवारियों के लिए रुकी हुई थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आया CNG गैस से भरा ट्रक बस से टकरा गया।

गैस का रिसाव होने पर बस में बैठे कुछ यात्री खिड़कियों से नीचे कूद गए, जबकि कुछ मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर भागे।
गैस का रिसाव होने पर बस में बैठे कुछ यात्री खिड़कियों से नीचे कूद गए, जबकि कुछ मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर भागे।

खिड़कियों से कूदकर भागे यात्री गैस से भरे कंटेनर की टक्कर के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गैस के फैलते ही यात्री घबराकर बस से बाहर निकलने लगे। जिसे जहां से मौका मिला, उसने वहीं से बाहर निकलने की कोशिश की।

बस में मौजूद राजगढ़ के एक यात्री ने बताया- टक्कर लगते ही एक सफेद रंग की गैस हवा में तेजी से फैल गई और पूरी बस के अंदर भर गई। घबराकर कई लोग खिड़कियों से कूदे और कुछ दरवाजे से बाहर निकलकर घटनास्थल से दूर भागे। यात्री इतने घबरा गए कि अपने सामान, मोबाइल, बैग तक बस के अंदर ही छोड़कर भाग खड़े हुए।

कई शहरों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर बुलाई गई।
कई शहरों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर बुलाई गई।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा टक्कर के बाद ट्रक में भरे सिलेंडर से CNG गैस का रिसाव होने लगा। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ और सीकर से दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस और ट्रक को भारी नुकसान हुआ।

सिलेंडर एक साथ लीक होते तो ब्लास्ट हो जाता पुलिस ने बताया- यह एलपीजी सिलेंडर की तरह नहीं हैं। सीएनजी गैस से भरे सिलेंडर हैं और वे एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। धीरे-धीरे एक-एक करके लीक हुए हैं। अगर एक साथ लीक होते तो ब्लास्ट हो जाता।

गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे गैस कंपनी के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लीकेज हुए सिलेंडरों की पहचान की, जिससे किसी सिलेंडर में गैस है तो दोबारा रिसाव नहीं हो।

अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दिया। इससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दिया। इससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

5 किलोमीटर लंबा जाम, यात्री बेहाल हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

प्रशासन की ओर से हाईवे को जल्द से जल्द खुलवाने के लिए वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। हालांकि, स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ और समय लग सकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान