Home » राजस्थान » जयपुर में प्रेमी ने किया महिला से रेप:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, धोखे से धमकाकर ऐंठे गहने

जयपुर में प्रेमी ने किया महिला से रेप:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, धोखे से धमकाकर ऐंठे गहने

जयपुर में प्रेमी के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसके साथ देहशोषण किया। धोखे से धमकाकर सोने के गहने ऐंठ लिए। सांगानेर सदर थाने में पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर सदर) अनिल कुमार कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर सदर की रहने वाली 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि एक ही कंपनी में जॉब करने के कारण आरोपी सुनील से बातचीत थी। बातों में लेकर आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फांस लिया। जून-2024 में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। अपने मोबाइल में आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिए।

विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी उसका देहशोषण करने लगा। जनवरी-2025 में पैसों की जरूरत का बहना बनाया। रुपए नहीं होने की कहने पर धोखे से धमकाकर सोने के गहने ऐंठ लिए। वापस लौटाने की कहने पर गहने देने की मना कर दिया। सांगानेर सदर थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान