Home » राजस्थान » जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से रेप:रात के समय घर में घुसा, शोर मचाने पर धक्का देकर भागा

जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से रेप:रात के समय घर में घुसा, शोर मचाने पर धक्का देकर भागा

जयपुर में पड़ोसी लड़के के एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पड़ोसी घर के अंदर जा घुसा। नाबालिग पीड़िता के विरोध कर शोर मचाने पर जाग होने पर धक्का देकर भाग निकला। श्याम नगर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (श्याम नगर) दलवीर सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- श्याम नगर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी नाबालिग बेटी से पड़ोस में रहने वाले लड़के ने रेप किया है। आरोप है कि 14 फरवरी की रात करीब 3 बजे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पड़ोसी घर के अंदर घुस आया। नाबालिग बेटी के अकेला पाकर जबरदस्ती रेप किया। शोर मचाकर विरोध करने पर परिजन जाग गए।

पकड़े जाने के डर से आरोपी पड़ोसी धक्का देकर वहां से भाग निकला। उसके बाद नाबालिग बेटी को डराता-धमकाने लगा। श्याम नगर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान