Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में आतिशी-पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए:मुख्यमंत्री 2 बजे अफसरों के साथ मीटिंग करेंगी, 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र

दिल्ली में आतिशी-पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए:मुख्यमंत्री 2 बजे अफसरों के साथ मीटिंग करेंगी, 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था। उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोपहर 2 बजे मंत्रियों और अफसरों के साथ एक मीटिंग करेंगी। इसमें दिल्ली जल बोर्ड और PWD के अधिकारियों को खास तौर पर बुलाया गया है। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा भी इस बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग में खराब सड़कों और पानी के मुद्दे पर चर्चा होगी।

इसके अलावा नई सरकार का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। यह तीन दिन तक चलेगा और 27 फरवरी को खत्म होगा। सदन में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। तीसरे दिन CAG की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी।

CM रेखा बोलीं- विपक्ष आलोचना की बजाय अपनी पार्टी का ध्यान रखें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और AAP पर नई सरकार की आलोचना करने पर जवाब दिया। रेखा ने कहा- शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन हमारी कैबिनेट बैठक हुई और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक रखा था। अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा।”

रेखा ने आगे कहा, “उन्हें (विपक्ष) अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।

कांग्रेस और AAP ने क्या कहा था…

  • AAP नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा- बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ही वो दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली योजना को पास करेंगे। दिल्ली की सभी महिलाओं को उम्मीद थी कि वो योजना पास होगी। पहले दिन से ही बीजेपी ने अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने योजना पास नहीं की। बीजेपी ने दिल्ली की जनता को धोखा देने का मन बना लिया है।
  • कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “मैं उन्हें (रेखा गुप्ता) बधाई देती हूं क्योंकि अब उनके पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे (बीजेपी) वादे करते रहते हैं, साथ ही वे केंद्र में भी सत्ता में हैं। दिल्ली के सभी 7 सांसद बीजेपी के हैं। अब देखना है कि वे यमुना की सफाई के लिए क्या करते हैं। फिलहाल, मुझे लगता है कि यमुना की सफाई के लिए मशीनें और अन्य काम सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हो रहे हैं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर