Home » राजस्थान » अवैध हथियारों के विरुद्ध चुरू जिले में थाना सुजानगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई

अवैध हथियारों के विरुद्ध चुरू जिले में थाना सुजानगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई

जयपुर । चुरू जिले में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सुजानगढ़ सदर पुलिस ने दो आरोपियों सुनील कुमार सांसी पुत्र रमेश कुमार (22) निवासी लोढसर हाल करावल नगर दिल्ली और उसके भाई अनिल सांसी (24) निवासी लोढसर को गिरफ्तार कर दो अवैध देशी पिस्टल जप्त किए हैं।

एसपी जय यादव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार व सीओ दरजाराम बोस के सुपरविजन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को एसएचओ पुष्पेंद्र झाझडिया के नेतृत्व में दो अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा यह कार्रवाई की गई। नेशनल हाईवे पर इंडियन ऑयल पंप के पास नाकाबंदी के दौरान उप निरीक्षक गोपाल सिंह मय टीम द्वारा आरोपी सुनील कुमार सांसी को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की।

दूसरी कार्रवाई में एएसआई तनसुख राम मय टीम द्वारा सर्विस रोड लोढसर पुलिया के नीचे से आरोपी अनिल सांसी को भी अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में कांस्टेबल प्रेमाराम की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान