Home » राजस्थान » राजस्थान में 5 दिन बाद तेज होगी गर्मी:बारिश के बाद ठंडी हवा से सुबह-शाम हल्की सर्दी, कल से बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में 5 दिन बाद तेज होगी गर्मी:बारिश के बाद ठंडी हवा से सुबह-शाम हल्की सर्दी, कल से बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में हुई गिरावट से एक बार फिर हल्की सर्दी बढ़ गई। 22 फरवरी से यहां एक बार फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

25-26 फरवरी तक राज्य के कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ सकती है। बाड़मेर और जालोर के एरिया में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से प्रदेश में अब मौसमी बीमारियों के केस भी बढ़ने लग गए हैं।

फोटो सीकर में बुधवार का है। बारिश के बाद गुरुवार को ठंडी हवा चली। हालांकि,अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था।
फोटो सीकर में बुधवार का है। बारिश के बाद गुरुवार को ठंडी हवा चली। हालांकि,अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था।

बारिश के बाद फिर से ठंडक बढ़ी

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम साफ रहा और सभी जिलों में गुरुवार दिन में धूप रही। वातावरण में नमी रहने और हल्की हवाएं चलने से दिन में हल्की ठंडक रही।

अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, गंगानगर, बारां, हनुमानगढ़, सिरोही और करौली में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

डूंगरपुर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 32.2, जोधपुर में 30.9, उदयपुर में 31.8, कोटा में 30.5, वनस्थली (टोंक) में 30.4 और भीलवाड़ा में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसमी बीमारियां बढ़ीं

मौसम के इस उतार-चढ़ाव से प्रदेश में अब मौसमी बीमारियां बढ़ गई। पीएचसी-सीएचसी और जिला हॉस्पिटल में ज्यादातर मरीज गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे है।

डॉक्टर्स का कहना है कि अब सर्दी से गर्मी आने का मौसम शुरू हो गया। ऐसे मौसम में वायरल इंफेक्शन के केस बढ़ते है और ये दौर करीब 15-20 दिन या उससे भी ज्यादा समय तक चल सकता है।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। 22 फरवरी से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और 25-26 फरवरी तक कुछ शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के शहरों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर