Home » राजस्थान » विपक्ष की प्रेस कांफ्रेंस, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- हम गाली खाने नहीं आते, हमारी दादी है इनके पेट में क्या दर्द

विपक्ष की प्रेस कांफ्रेंस, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- हम गाली खाने नहीं आते, हमारी दादी है इनके पेट में क्या दर्द

जयपुरः विपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस की. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और PCC चीफ डोटासरा ने कहा कि ये तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते तो हम नहीं सुनेंगे. हमारी दादी है इनके पेट में क्या दर्द है. लेकिन जो देश के लिए शहीद हो गई उनके बारे में अनर्गल बात कर रहे है. सत्ता पक्ष को माफी मांगनी चाहिए. हमने स्पीकर से निवेदन किया था इंदिरा गांधी को लेकर कही गई बातों को हटाने की मांग की.

लेकिन मांग नहीं मानी, सत्ता पक्ष सदन को डिस्टर्ब कर रहे. क्योंकि मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे, स्पीकर भी पूरे दवाब में है. रफीक खान के लखपति दीदी के सवाल का जवाब मंत्री नहीं दे पा रहे. सत्ता पक्ष सदन नहीं चलाना चाहते. इनके पास सामान नहीं है. मंत्री माफी मांगे सदन में जो टिप्पणी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और मेरे खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की गई. स्पीकर के कक्ष में हम गए थे लेकिन उल्टे वो ही हमें कहने लग गए. आप क्यों हंगामा कर रहे. हमारे महान नेताओं पर टीका टिप्पणी करने को बर्दाश्त नहीं कर सकते है.

तीन तीन मंत्री जवाब देने के लिए आ गए आगेः
PCC चीफ डोटासरा बोले कि मोदी जी के लिए कहेंगे तो क्या वो सुन लेंगे. स्पीकर को व्यवस्था देनी है. जब स्पीकर सीपी जोशी थे तब न्याय पूर्ण बात करते थे. रफीक खान ने कहा कि मैंने सवाल किया लखपति दीदी को लेकर मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे थे. उनके सहयोग में तीन तीन मंत्री जवाब देने के लिए आगे आ गए.

हम गाली खाने नहीं आतेः
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम गाली खाने नहीं आते. आज हमारी देश की पूर्व पीएम को लेकर आपत्तिजनक बातें कर रहे ये शर्म की बात है. इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश के टुकड़े किए थे. बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया.

जोगाराम पटेल और डोटासरा आमने-सामनेः 
विधानसभा कार्यवाही के दौरान अविनाश गहलोत ने कहा कि तुम्हारी दादी इंदिरा गांधी को लेकर हॉस्टल खोले गए, उनका क्या हुआ ? अविनाश गहलोत के इस जवाब पर विपक्ष ने आपत्ति जताई. इतना ही नहीं पीसीसी चीफ डोटासरा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए. जोगाराम पटेल और पीसीसी चीफ डोटासरा आमने-सामने हो गए. स्पीकर की चेयर की तरफ बढ़ने के दौरान मार्शल बुलाए गए. इसके बाद हंगामा बढ़ने पर स्पीकर ने की आधा घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर