Home » राजस्थान » बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की थोड़ी देर में होगी घोषणा:मदन राठौड़ फिर से संभालेंगे कमान; 25 परिषद सदस्यों का निर्वाचन होगा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की थोड़ी देर में होगी घोषणा:मदन राठौड़ फिर से संभालेंगे कमान; 25 परिषद सदस्यों का निर्वाचन होगा

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनना तय हो गया है। कुछ ही देर बाद आज पार्टी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मदन राठौड़ के अलावा किसी भी दूसरे नेता ने फॉर्म नहीं भरा था। उसके बाद से ही उनका फिर से अध्यक्ष बनना तय हो गया था। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन होगा, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे।

दरअसल, मदन राठौड़ के सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित पांच प्रस्तावक बने थे। शाम साढ़े 4 बजे तक नामांकन भरे गए थे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई थी।

इस दौरान चुनाव प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी ने कहा था- हमें पांच नामांकन फॉर्म के सेट मिले हैं। इनमें एक ही नाम मदन राठौड़ का है।

मदन राठौड़ का प्रदेशाध्यक्ष बनना तय मदन राठौड़ की प्रदेशाध्यक्ष पद पर 26 जुलाई 2024 को नियुक्ति हुई थी। ऐसे में उन्हें इस पद पर करीब 7 महीने का समय ही हुआ है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल भी संगठन की बैठकों में इस बात के संकेत दे चुके हैं कि प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मदन राठौड़ ही निर्वाचित होंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।