Home » राजस्थान » जयपुर में बदमाश ने सेंट्रल जेल के फोन कनेक्शन काटे:तीन फीट गहरा खोदा गड्ढा, खींचकर बाहर निकाली केबल

जयपुर में बदमाश ने सेंट्रल जेल के फोन कनेक्शन काटे:तीन फीट गहरा खोदा गड्ढा, खींचकर बाहर निकाली केबल

जयपुर में एक बदमाश ने सेंट्रल जेल व जेल अफसरों के फोन कनेक्शन काट डाले। सेंट्रल जेल के सामने ही तीन फीट गहना गड्‌ढा खोदकर बाहर निकाली केबल चोरी कर ली। लालकोठी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर CCTV फुटेज के आधार पर तलाश कर बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई केबल भी बरामद कर ली है।

एसआई बन्ना लाल ने बताया- सांगानेरी गेट स्थित बीएसएनएल ऑफिस के कनिष्ट अधिकारी राजेश सक्सैना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के सामने से रोड किनारे बीएसएनएल की केबल डली हुई है। जयपुर सेंट्रल जेल के सामने ही करीब 3 फीट गहरा गड्ढा खोदकर बदमाशों ने करीब 50 हजार कीमत की टेलीफोन केबल चोरी कर ली है। केबल चोरी से जयपुर सेंट्रल जेल, जेल के अधिकारी व आस-पास के क्षेत्र के लैंडलाइन कनेक्शन बंद हो गए है।

CCTV फुटेज से पकड़ा बदमाश सुरक्षा व संचालन में जेल के लैंडलाइन कनेक्शन बंद होने को लेकर लालकोठी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में जेल के सामने खड़ी बसों के आड़ में बदमाश ने गड्‌ढा खोदकर केबल चोरी की। फुटेज के आधार पर रुट चार्ट तैयार कर पुलिस टीम बदमाश तक जा पहुंची। पुलिस ने केबल चोरी में आरोपी प्रदीप वर्मन (26) निवासी बंगाल को अरेस्ट किया। वह सी-स्कीम में परिवार के साथ किराए से रहकर मजदूरी करता है। जिसके कब्जे से चुराई गई केबल बरामद कर ली गई है। पूछताछ में सामने आया है कि चुराई गई केबल को कबाड़ी को बेचने की फिराक में था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान