Home » राजस्थान » मानसिक रोगी ने राहगीरों पर तेज धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

मानसिक रोगी ने राहगीरों पर तेज धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

डीडवाना: डीडवाना जिले के मकराना कस्बे में आज एक मानसिक संतुलन खराब व्यक्ति ने चार राहगीरों पर अचानक धारदार हथियार से किया हमला कर दिया.

हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति अब्दुल जब्बार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं दूसरा राहगीर हजारी बावरी गंभीर रूप से घायल हुआ है. गंभीर घायल को उचित इलाज के लिए रेफर किया गया है. वहीं घायल सुभाष व मोहम्मद हयात का अस्पताल में उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार मकराना शहर के दो मस्जिद से पुलिया जाने वाले मार्ग की है यह घटना बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही मकराना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट चुके है. वहीं घटना की सूचना पर मकराना राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. पुलिस ने हमलावर व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines