Home » राजस्थान » जयपुर में फरार बदमाश श्रीगंगानगर से पकड़ा:जमीन के सौदा कर दिया धोखा, 2 साल पहले ऐंठे थे 42 लाख

जयपुर में फरार बदमाश श्रीगंगानगर से पकड़ा:जमीन के सौदा कर दिया धोखा, 2 साल पहले ऐंठे थे 42 लाख

जयपुर से दो साल पहले फरार हुए बदमाश को श्रीगंगानगर से बिंदायका पुलिस ने अरेस्ट किया है। जमीन का सौदा कर 42 लाख रुपए ऐंठकर शातिर फरार हो गए। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही मामले में फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार (30) पुत्र भूपेन्द्र कुमार अरोडा श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ का रहने वाला है। मई-2023 में सिरसी रोड निवासी डॉ. राजन अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया- साल-2014 में भूपेन्द्र अरोडा व उसके साथियों से सूरतगढ़ श्रीगंगानगर में एक जमीन का सौदा किया था।

जमीन के एवज में 40 लाख रुपए और 2 लाख रुपए दलाली के देना तय हुआ था। शातिर जालसाजों ने धोखा देकर कैश के साथ ही दिनेश अरोडा के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। रुपए ऐंठकर शातिर फरार हो गए। पुलिस टीम ने प्रकरण में जांच के बाद जालसाजी में शामिल दिनेश कुमार को श्रीगंगानगर में दबिश देकर पकड़ा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।