Home » अंतर्राष्ट्रीय » महाशिवरात्रि आज: मंदिरों में लगी लंबी कतारें:भोलेनाथ का किया विशेष श्रृंगार, महाकुंभ के जल से नहाने और अभिषेक करने की व्यवस्था

महाशिवरात्रि आज: मंदिरों में लगी लंबी कतारें:भोलेनाथ का किया विशेष श्रृंगार, महाकुंभ के जल से नहाने और अभिषेक करने की व्यवस्था

शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि आज देश-प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही है। भक्त भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं। शिवालयों में हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय बना हुआ है।

मंदिरों को फूल मालाओं से सजाने के साथ विशेष लाइटिंग की गई है। जयपुर के प्रमुख ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। चौड़ा रास्ता स्थित अतिप्राचीन ताड़केश्वर महादेव का तड़के 4 बजे पट खुला। मंगला आरती के बाद जलाभिषेक शुरू किया गया। यहां भक्तों की लंबी लंबी लाइन लगी है। भगवान ताड़केश्वर का भक्त दूध दही से अभिषेक करने के साथ फूल, बेलपत्र, धतूरा चढ़ाकर मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव का दूध-दही से अभिषेक किया जा रहा है।
चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव का दूध-दही से अभिषेक किया जा रहा है।

महाकुंभ के जल से हो रहा अभिषेक वहीं जयपुर के सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्री धर्म फाउंडेशन की ओर से अनूठा आयोजन किया जा रहा है। यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए संगम नगरी प्रयागराज से महाकुंभ का 42 हजार लीटर जल लाया गया है। जो भक्त किसी कारणवश महाकुंभ नहीं जा पाए, उनके लिए वहीं नहाने की भी व्यवस्था की गई है। इसके बाद वे महाकुंभ के जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर सकेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines