Home » राजस्थान » राजस्थान में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर, सीकर सहित कई शहरों में बादल छाए; 6 जिलों में मौसम बदलने की संभावना

राजस्थान में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर, सीकर सहित कई शहरों में बादल छाए; 6 जिलों में मौसम बदलने की संभावना

राजस्थान के 6 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज (गुरुवार) से लेकर 1 मार्च तक कई शहरों में मौसम बदलेगा और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 फरवरी को बीकानेर सहित 6 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, फरवरी में ही गर्मी सताने लगी है। जयपुर सहित कई शहरों के तापमान में कल (बुधवार) 1 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिमी हवा के असर से पारा 36 के पार दर्ज हो रहा है।

बहरोड़ में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। खेतों में सरसों की फसलें लगभग पक कर तैयार हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बहरोड़ में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। खेतों में सरसों की फसलें लगभग पक कर तैयार हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है।

गुरुवार सुबह से ही जयपुर, सीकर (फतेहपुर), बहरोड़ सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान जालोर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.9, जोधपुर में 35.4, नागौर, चित्तौड़गढ़, सिरोही में 34.3, डूंगरपुर में 34, भीलवाड़ा में 33, फलोदी, उदयपुर में 33 और जयपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गुरुवार सुबह से ही सीकर के फतेहपुर में घने बादल छाए हैं।
गुरुवार सुबह से ही सीकर के फतेहपुर में घने बादल छाए हैं।

रात में सर्दी हुई कम राज्य में दिन गर्म होने के साथ-साथ रात में भी सर्दी कम होने लगी है। अलवर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, करौली, माउंट आबू और पाली को छोड़कर सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में दर्ज हुआ। दूसरी ओर, कल दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला था। उत्तर-पश्चिम के जिलों में शाम को घने बाद छाए थे।

जयपुर में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की ओट में सूरज छुप गया है।
जयपुर में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की ओट में सूरज छुप गया है।

कल इन जिलों में येलो अलर्ट जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है। 28 फरवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान