Home » राजस्थान » राजस्थान की पहली हॉरर फिल्म बना रहे लखविंदर सिंह:राजस्थानी सिनेमा को दी बड़ी सौगातें, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्म एसोसिएशन की घोषणा

राजस्थान की पहली हॉरर फिल्म बना रहे लखविंदर सिंह:राजस्थानी सिनेमा को दी बड़ी सौगातें, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्म एसोसिएशन की घोषणा

राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एन. के. मित्तल और एल. एस. फिल्म्स ने तीन बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। इन घोषणाओं से राजस्थानी सिनेमा को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान में हॉरर फिल्मों की कमी को पूरा करते हुए, एन. के. मित्तल और एल. एस. फिल्म्स ने राजस्थान की पहली हॉरर फिल्म फार्म हाउस का निर्माण शुरू किया है। इस फिल्म का 70% निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म राजस्थानी दर्शकों के लिए एक अनोखा सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।

लखविंदर सिंह ने बताया कि राजस्थानी सिनेमा को एक नया मंच देने के लिए, राजस्थान का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर राजस्थानी फिल्मों का एक समृद्ध संग्रह उपलब्ध होगा, जिसमें पुरानी और नई दोनों फिल्मों को शामिल किया जाएगा। यह कदम राजस्थानी भाषा और संस्कृति को डिजिटल स्पेस में मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

यह फिल्म राजस्थानी दर्शकों के लिए एक अनोखा सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।
यह फिल्म राजस्थानी दर्शकों के लिए एक अनोखा सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।

राजस्थानी सिनेमा के कलाकारों और तकनीशियनों के हितों की रक्षा और उनके विकास को सुनिश्चित करने के लिए मरुधरा फिल्म एसोसिएशन की स्थापना की जा रही है। इस संगठन का उद्देश्य राजस्थानी सिनेमा को बढ़ावा देना और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।

एन के मित्तल ने बताया कि राजस्थानी फिल्म “तांडव 2” को 26 जनवरी से जयपुर के राजमंदिर सिनेमा में जबरदस्त सफलता मिल रही है। दर्शकों का प्यार इस फिल्म को लगातार मजबूती दे रहा है। अब इन तीन बड़े कदमों से राजस्थानी सिनेमा के सुनहरे भविष्य की उम्मीद की जा रही है। इससे राजस्थान की फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान मिलेगी और यहां के कलाकारों व तकनीशियनों को अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान