Home » राजस्थान » धमकी-ठगी के लिए फ्लाइट में सिम मंगवा रहा गिरोह:सरगना दुबई से चला रहा कॉल सेंटर; जयपुर में 1 आरोपी पकड़ा, 61 एक्टिव सिम बरामद

धमकी-ठगी के लिए फ्लाइट में सिम मंगवा रहा गिरोह:सरगना दुबई से चला रहा कॉल सेंटर; जयपुर में 1 आरोपी पकड़ा, 61 एक्टिव सिम बरामद

जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का सरगना दुबई में बैठकर वहीं से साइबर ठगी का कॉल सेंटर चलाता है।

टास्क फोर्स ने बुधवार को गिरोह के एक सदस्य यशवंत सिंह पंवार (21) को पकड़ा है। उसके पास से 61 एक्टिव सिम और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

दुबई में बैठा सरगना अभिषेक अरुणाचल प्रदेश और असम से फर्जी सिम मंगवाता था। सिम को फ्लाइट में कुरियर के जरिए भेजा जाता था।

फिर इन सिम का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा और धमकी देने के लिए किया जाता था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स अब दुबई में बैठे सरगना और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने की कोशिश में लगी है।

अब 4 पाइंट में समझिए पूरा मामला…

1. सिम को फ्लाइट में कुरियर के जरिए मंगवाया एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- टीम को जयपुर में असम से भारी मात्रा में एक्टिव सिम आने की सूचना मिली थी। इन्हें फ्लाइट में कुरियर के जरिए मंगवाया जा रहा था। बुधवार को वैशाली नगर इलाके से पुलिस ने सिरसी रोड से यशवंत सिंह पंवार (21) निवासी गुर्जर बस्ती, शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया है।

2. चाय की थड़ी पर पकड़ा, 61 एक्टिव सिम मिली एडीजी क्राइम के अनुसार यशवंत पेट्रोल पंप के सामने एक चाय की थड़ी पर बाइक के साथ खड़ा था। पुलिस को देख भागने लगा। पकड़ने पर तलाशी में एक लिफाफे में 61 सिम और दो मोबाइल मिले। पूछताछ में बताया कि फर्जी डॉक्युमेंट से ये सिम उसके साथी लालरपुरा गांधीपथ वेस्ट निवासी अभिषेक उर्फ अन्ना ने असम से मंगवाई थी।

3. सिम बॉक्स से करते थे एक्टिव जयपुर में गिरोह का ऑफिस है, जहां छोटे-छोटे सिम बॉक्स हैं। एक बॉक्स में 30-40 या उससे ज्यादा सिम एक साथ एक्टिव की जाती हैं। पुलिस ऑफिस की जानकारी जुटा रही है।

4. दुबई से चल रहा कॉल सेंटर एडीजी क्राइम ने बताया- गिरोह का सरगना अभिषेक दुबई में कॉल सेंटर चलाता है। भारतीय नंबर की सिम बॉक्स में डालकर एक्टिव करते हैं। इनका इस्तेमाल गेमिंग एप और अन्य तरीकों से साइबर ठगी में होता है। गिरोह में शास्त्री नगर, पंजाब और हनुमानगढ़ के कई लोग शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लाइन बॉक्स में एक साथ 30 से 40 सिम तक लग जाती हैं। फिर अलग-अलग शहरों में लाइन दी जाती है।
लाइन बॉक्स में एक साथ 30 से 40 सिम तक लग जाती हैं। फिर अलग-अलग शहरों में लाइन दी जाती है।

अब 90 सिम वाला डिवाइस पॉपुलर

साइबर एक्सपर्ट के अनुसार सटोरिए अब एक नया सिम कार्ड एडप्टर काम में ले रहे हैं। इससे एक साथ 90 से 100 लाइनें दी जा सकती हैं। इसे इंटरनेट के जरिए किसी भी देश से ऑपरेट किया जा सकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान