Home » राजस्थान » बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड में एक और गिरफ्तारी:1 मार्च को अजमेर बंद का ऐलान; पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को पकड़ा

बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड में एक और गिरफ्तारी:1 मार्च को अजमेर बंद का ऐलान; पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को पकड़ा

बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड में पूर्व पार्षद सहित 5 आरोपियों को अजमेर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। अजमेर कोर्ट ने पूर्व पार्षद को वापस 5 दिन के रिमांड पर भेजा है। वहीं 4 आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया।

बिजयनगर थाने की पुलिस ने मामले में अब तक 12 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें 3 नाबालिग बाल सुधार गृह में है। पुलिस ने बुधवार देर रात भी एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर 1 मार्च को अजमेर बंद का ऐलान किया है। बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधा चालू रहेगी।

मामले में अब तक 8 आरोपियों को अजमेर कोर्ट ने जेल भेजा है। इससे पहले 25 फरवरी को मुख्य आरोपी लुकमान और सोहेब(20), सोहेल मंसूरी(19), रिहान मोहम्मद(20), और अफराज(18) को कोर्ट ने जेल भेजा था।

जांच में पता चला कि आरोपी लड़की को स्कूल जाते समय रास्ते में रोकते थे। वे उसे मजबूर करते थे और अपने साथ कैफ़े और होटलों में जाने के लिए दबाव डालते थे। वे उससे कलमा पढ़वाते थे। वे उससे रोज़ा रखने के लिए कहते थे।

अजमेर पॉक्सो कोर्ट के बाहर तैनात पुलिस। 5 आरोपियों को अजमेर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।
अजमेर पॉक्सो कोर्ट के बाहर तैनात पुलिस। 5 आरोपियों को अजमेर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।

अब तक मामले में क्या हुआ 5 पाइंट में समझिए-

1. पुलिस ने एक आरोपी को रात को पकड़ा सीओ सज्जन सिंह ने बताया- अब तक 12 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जिसमें से 3 नाबालिग बाल सुधार गृह में है। वहीं इनमें से एक आरोपी जावेद को को बुधवार रात को ही गिरफ्तार किया गया है। अजमेर पॉक्सो कोर्ट में आज रिमांड पर चले रहे पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी, कैफे संचालक श्रवण और आशिक, करीम और बुधवार रात गिरफ्तार किए गए जावेद को कोर्ट में पेश किया।

पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को वापस 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं बाकी 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है। जावेद एक प्रकरण में बच्चियों को कॉल कर पीछा करता था।

2. चार मुख्य आरोपियों को पहले जेल भेजा 25 फरवरी को मामले में मुख्य आरोपी लुकमान और सोहेब(20), सोहेल मंसूरी(19), रिहान मोहम्मद(20), और अफराज(18) को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से सभी जेल भेज दिया गया।

3. एक मार्च को अजमेर रहेगा बंद बिजयनगर रेप और ब्लैकमेल कांड मामले को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से अजमेर 1 मार्च को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सकल हिंदू समाज की ओर से सभी लोग गांधी भवन पर इकट्ठा होकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बंद के दौरान केवल मेडिकल सुविधाओं की ही छूट रहेगी। ट्रांसपोर्ट सुविधा भी बंद रहेगी। मामले में जांच सीबीआई से करवाने की मांग भी की जाएगी।

4. पांच आरोपियों सहित कब्रिस्तान व मस्जिद को नोटिस प्रशासन ने रेप-ब्लैकमेल कांड के पांच आरोपियों सहित कब्रिस्तान व मस्जिद को 20 फरवरी को नोटिस जारी कर सम्पति के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद 24 फरवरी को मुख्य आरोपी सोहेल के मकान के सामने बने अवैध चबूतरे को हटा दिया। साथ ही सरकारी जमीन पर बने कब्रिस्तान के 2 गेटों में से एक को सील कर दिया गया।

5. नाबालिग लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल का मामला 15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।