Home » राजस्थान » जयपुर में स्लीपर बस से शराब तस्करी, 3 अरेस्ट:हरियाणा से 4 बैगों में भरकर लाए, गुजरात में दोगुनी कीमत में बेचते

जयपुर में स्लीपर बस से शराब तस्करी, 3 अरेस्ट:हरियाणा से 4 बैगों में भरकर लाए, गुजरात में दोगुनी कीमत में बेचते

जयपुर की विधायकपुरी थाना पुलिस ने स्लीपर बस से शराब तस्करी करने वाले 3 बदमाशों को अरेस्ट किया है। हरियाणा से 4 बैगों में अवैध शराब को गुजरात तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की 45 बोतल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा से तस्करी कर गुजरात में दोगुनी कीमत में शराब बेचना बताया है।

डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया- अवैध शराब तस्करी में आरोपी डामोर पर्वत भाई (36), डामोर वनराज भाई (27) और मालीवाड़ रमेश भाई सनाभाई (20) निवासी महिसागर गुजरात को अरेस्ट किया है। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरात के रहने वाले तीन लोग हरियाणा निर्मित शराब की सप्लाई लेकर गुजरात जा रहे है। मानेसर गुरुग्राम से चार बैगों में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर स्लीपर बस से जयपुर आ रहे हैं।

जयपुर बस स्टैंड से शराब की खेप लेकर गुजरात सप्लाई के लिए निकल जाएंगे। पुलिस टीम ने सूचना पर तीनों संदिग्धों को विधायकपुरी इलाके में बस से उतरते ही पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास हरियाणा निर्मित शराब की 45 बोतल मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर अवैध शराब को जब्त कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि वह हरियाणा से शराब खरीद कर स्लीपर बस से तस्करी कर गुजरात ले जाते है। गुजरात में दोगुनी कीमत में शराब को बेचकर प्रॉफिट कमाते है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।