Home » राजस्थान » जयपुर में नाबालिग लड़की से परिचित ने किया रेप:मिलने के बहाने आकर दुष्कर्म

जयपुर में नाबालिग लड़की से परिचित ने किया रेप:मिलने के बहाने आकर दुष्कर्म

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आए परिचित ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने उसको डराया-धमकाया। धमकी देकर आरोपी लगातार देहशोषण करने लगा। शास्त्री नगर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शास्त्री नगर) महेंद्र कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी परिचित ने रेप किया है। आरोप है कि अक्टूबर-2024 में मिलने के बहाने आरोपी परिचित आया। नाबालिग बेटी को अकेला पाकर आरोपी परिचित ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

आरोप है कि उसके बाद अकेला पाकर आरोपी डरा-धमकाकर नाबालिग बेटी के साथ बार-बार रेप किया। देहशोषण से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। शास्त्री नगर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी परिचित की करतूत बताते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।