Home » राजस्थान » मुरलीपुरा में श्री श्याम मनुहार का विशेष आयोजन : दो दिवसीय फाग महोत्सव में होगा भजन संध्या और अखंड ज्योति का कार्यक्रम

मुरलीपुरा में श्री श्याम मनुहार का विशेष आयोजन : दो दिवसीय फाग महोत्सव में होगा भजन संध्या और अखंड ज्योति का कार्यक्रम

मुरलीपुरा रोड नंबर 1 पर श्री श्याम मनुहार परिवार सेवा समिति की ओर से 26वां फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। इस दौरान खाटू श्याम जी का विशेष श्रृंगार किया गया।

महोत्सव में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के लिए पुष्प और इत्र से सुगंधित फागोत्सव का विशेष आयोजन किया गया ।

मोहनलाल सैनी ने बताया कि खाटू धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। उनके लिए अल्पाहार, भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

यह आयोजन भक्ति और सेवा का प्रतीक बन गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। समिति पिछले 26 वर्षों से यह आयोजन कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास