Home » राजस्थान » विधानसभा में जलदाय मंत्री बोले-पानी तो बालाजी ही पैदा करेंगे:हम बिजली पैदा कर सकते हैं, सरकार चोरी रोकने के लिए कानून लाएगी, जेल होगी

विधानसभा में जलदाय मंत्री बोले-पानी तो बालाजी ही पैदा करेंगे:हम बिजली पैदा कर सकते हैं, सरकार चोरी रोकने के लिए कानून लाएगी, जेल होगी

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में पहली बार रात 12 बजे तक कार्यवाही चली। जलदाय की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि बालाजी की कृपा से खूब बारिश हुई है, और अब भी बालाजी ही करेंगे।

मंत्री ने कहा- हम बिजली पैदा कर सकते हैं लेकिन जल तो बालाजी ही पैदा करेंगे। जिनको आस्था नहीं है उनकी अलग बात है, हम तो विश्वास करेंगे। करेंगे तो बालाजी ही। जलदाय मंत्री ने पिछले साल कहा था- “मैं बालाजी नहीं हूं जो पानी ला दूं”। जिस पर खूब विवाद हुआ था।

अनुदान मांगों पर बहस के दौरान जलदाय मंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पानी चोरी करने वालों को जेल भेजने के प्रावधान वाला कानून लाया जाएगा। इस कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री के पिछली कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोपों पर आपत्ति जताई।

इस पर काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। मामले को शांत करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- मंत्री का जवाब तो सुनना पड़ेगा। आप इतनी देर से बोल रहे थे, मंत्री सुन रहे थे, अब उनका जवाब तो सुनना पड़ेगा।

जलदाय की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि बालाजी की कृपा से खूब बारिश हुई है, और अब भी बालाजी ही करेंगे।
जलदाय की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि बालाजी की कृपा से खूब बारिश हुई है, और अब भी बालाजी ही करेंगे।

रात 12 बजे तक चली विधानसभा की कार्यवाही, मंत्री ने कहीं ये 5 अहम बातें

1. प्राचीन जल स्रोतों का होगा जीर्णोद्धार जलदाय मंत्री ने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से हुई खूब बारिश से पानी की आवक बढ़ी है। सभी पुराने कुएं-बावड़ियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साफ-सफाई के बाद इन पर सोलर मोटर लगाकर पेयजल आपूर्ति में उपयोग किया जाएगा।

2. अफसरों की बदली मानसिकता मंत्री ने बताया कि पहले बांसवाड़ा जैसे जिलों में पोस्टिंग के लिए बोलियां लगती थीं। अब स्थिति यह है कि अधिकारी फील्ड में जाने से कतराते हैं और दफ्तर में पोस्टिंग चाहते हैं, क्योंकि फील्ड में ईमानदारी से काम करना पड़ता है।

3. पानी चोरी रोकने के लिए विशेष पहल बिजली विभाग की तर्ज पर अब पानी चोरी रोकने के लिए भी विजिलेंस टीम बनेगी। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के साथ अतिरिक्त कर्मचारियों को जोड़कर पानी चोरी पर नकेल कसी जाएगी। जल्द ही पानी चोरी और अवैध कनेक्शन पर सजा का प्रावधान वाला बिल लाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इसका प्रारूप तैयार हो चुका है। उन्होंने नागौर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पेयजल पाइपलाइन से 600 बीघा में अवैध सिंचाई पकड़ी गई।

जलदाय मंत्री ने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से हुई खूब बारिश से पानी की आवक बढ़ी है।
जलदाय मंत्री ने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से हुई खूब बारिश से पानी की आवक बढ़ी है।

4. अवैध कनेक्शन पर कड़ी कार्रवाई मंत्री ने पानी के अवैध कनेक्शन को कैंसर की बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी 15 FIR दर्ज कराई और 3 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया। उनका मानना है कि कानून का भय जरूरी है। मलसीसर पंप हाउस पर फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाए जाएंगे। भविष्य में सभी पेयजल योजनाओं में सोलर पैनल का उपयोग किया जाएगा।

5. उपभोक्ता सेवा में सुधार पानी उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक विशेष कंज्यूमर सेल की स्थापना की जाएगी। यह सेल उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान