Home » राजस्थान » जयपुर के 3 बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर छापे:तीन शहरों में चल रही इनकम टैक्स की सर्च;कारपेट, रियल एस्टेट और कार्गो बिजनेस से जुड़े हैं

जयपुर के 3 बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर छापे:तीन शहरों में चल रही इनकम टैक्स की सर्च;कारपेट, रियल एस्टेट और कार्गो बिजनेस से जुड़े हैं

जयपुर सहित राजस्थान के तीन शहरों में शुक्रवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कारपेट, बिल्डर और कार्गो सर्विस फर्म से जुड़े जयपुर के 3 बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर की गई है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें जयपुर, लालसोट और बहरोड़ में आशादीप बिल्डर्स, प्रेम कार्गो लॉजिस्टिक और पर्शियन कारपेट्स के ठिकानों पर सर्च कर रही हैं।

बिजनेसमैन अनिल गुप्ता, अशोक पाटनी और शब्बीर खान के जयपुर स्थित ब्रह्मपुरी, बजाज नगर व बापू नगर में स्थित घरों पर भी सर्च किया।

जयपुर के बजाज नगर स्थित अनिता कॉलोनी में यह एक बिजनेसमैन का घर है, जहां शुक्रवार सुबह इनकम टैक्स की टीम कार्रवाई करने पहुंची।
जयपुर के बजाज नगर स्थित अनिता कॉलोनी में यह एक बिजनेसमैन का घर है, जहां शुक्रवार सुबह इनकम टैक्स की टीम कार्रवाई करने पहुंची।

करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का अंदेशा सूत्रों के मुताबिक, आईटी डिपार्टमेंट की टीमों ने टैक्स चोरी को लेकर तीनों बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर सुबह करीब 7 बजे एक साथ छापेमारी शुरू की। जयपुर में 19, लालसोट में 2 और बहरोड़ में एक ठिकाने पर रेड डाली गई है।

कार्रवाई में बेनामी संपत्ति से संबंधित डॉक्युमेंट, कैश और बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है। इनकम टैक्स विभाग ने इस छापेमारी में करोड़ों रुपए के इनकम टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना जताई है।

बहरोड़ में इनकम टैक्स के अधिकारी उपवन सोसाइटी के अंदर टैक्सी नंबर की गाड़ियों में बैठे हैं। ऑफिस खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
बहरोड़ में इनकम टैक्स के अधिकारी उपवन सोसाइटी के अंदर टैक्सी नंबर की गाड़ियों में बैठे हैं। ऑफिस खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बहरोड़ में बिल्डर के ऑफिस पहुंची टीम, ताला लगा मिला बहरोड़ में नेशनल हाईवे पर आशादीप बिल्डर्स की उपवन सोसाइटी में आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 7 बजे ही पहुंच गई थी। इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित सोसाइटी के मेन गेट पर स्थित ऑफिस बंद मिला।

सोसाइटी के अंदर टैक्सी नंबर की दो गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी बैठे रहे। अधिकारी ऑफिस खुलने के इंतजार में थे, लेकिन सोसाइटी के कर्मचारियों को भनक लगने पर वो ऑफिस खोलने ही नहीं पहुंचे।

फिलहाल ऑफिस के बाहर मौके पर मौजूद अफसरों ने इस स्थिति की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीनों ग्रुप का है कनेक्शन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक, पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि तीनों ग्रुप से जुड़े बिजनेसमैन लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहे हैं। आईटी विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच के बाद रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इनकम टैक्स विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों ग्रुप आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसके बाद डिपार्टमेंट की ओर से तीनों समूहों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

दौसा के लालसोट में पाटनी हाउस के मुख्य द्वार पर कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
दौसा के लालसोट में पाटनी हाउस के मुख्य द्वार पर कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

दौसा में कारपेट व्यापारी के ठिकानों पर रेड मारी दौसा के लालसोट में अशोक पाटनी के चाचा प्रकाश चंद पाटनी के आवास पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान पाटनी हाउस के मेन गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश चंद पाटनी के भी कई व्यवसाय हैं। वे कारपेट के बड़े व्यापारी हैं। उनका एक पेट्रोल पंप और अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS