Home » राजस्थान » बी प्राक के सुरों से रोशन हुआ JU रिदम-2025:कला-संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने जीता दिल; देशभर के प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

बी प्राक के सुरों से रोशन हुआ JU रिदम-2025:कला-संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने जीता दिल; देशभर के प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

जयपुर में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय भव्य फेस्ट जेयू रिदम 2025 का शानदार समापन हो गया। इस महोत्सव के अंतिम दिन मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बी प्राक ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया, जिससे पूरा यूनिवर्सिटी कैंपस संगीतमय उत्साह से भर गया।

“बियोंड होराइजन, उमंग द स्टार्स” थीम को पूरी तरह साकार करते हुए यह फेस्ट टेक्नोलॉजी, कला, खेल और मीडिया का अनूठा संगम बना, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फेस्ट के अंतिम दिन लाइट्स, कैमरा, एक्शन, माइक ड्रॉप, सिम्फनी, स्ट्रीट डांस, रील मेकिंग, फोटोग्राफी, टेकन, एम्फिडैश, अल्गो वर्सेज लॉजिक, टेबल टेनिस और बिड एंड बैश जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा यूनिवर्स मेंटल हेल्थ सेशन और क्रोशे मेकिंग वर्कशॉप भी आयोजित की गईं, जहां छात्रों को कुछ नया सीखने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का अवसर मिला।

तीसरे दिन की एक और बड़ी प्रस्तुति पॉपिन टिको (डांस प्लस सीजन 1 के फाइनलिस्ट) की रही, जिन्होंने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में, जब बी प्राक की सुरीली आवाज़ गूंजी, तो पूरा जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी उनके गानों की धुन पर झूम उठा।

यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि तीन दिनों के जोश, उत्साह और यादों का जश्न था, जिसने जेयू रिदम 2025 को अविस्मरणीय बना दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS