Home » राजस्थान » अमरापुर धाम में फाग उत्सव की धूम:संतों और भक्तों ने आचार्य टेऊराम जी के जन्मोत्सव पर खेली फूलों की होली

अमरापुर धाम में फाग उत्सव की धूम:संतों और भक्तों ने आचार्य टेऊराम जी के जन्मोत्सव पर खेली फूलों की होली

जयपुर स्थित अमरापुर स्थान में बुधवार को विशेष आयोजन हुआ। प्रेम प्रकाश संप्रदाचार्य आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज का मासिक जन्मोत्सव चौथ पर्व मनाया गया।

सुबह 6 बजे आचार्य के मंगला दर्शन में भक्तों ने पुष्प अर्पित कर मंगल कामना की। इसके बाद प्रार्थना और भजन संकीर्तन हुआ। फाग उत्सव के अवसर पर संतों ने आचार्य के विग्रहों पर पुष्प माला अर्पित कर केसर तिलक लगाया।

शाम 3:30 से 4:00 बजे तक महिला मंडल ने सामूहिक चालीसा का पाठ किया। इसके बाद जयपुर की सरस निकुंज प्रभात मंडली ने फाग उत्सव की रंगत बढ़ाई। कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बाल कृष्ण और राधा स्वरूप ने संतों-भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लिया।

मंदिर और समाधि स्थल को मौसमी फूलों से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर इंदौर, कोटा समेत कई स्थानों से संत महात्मा पधारे। जयपुर, टोंक, निवाई, चाकसू, अजमेर, अहमदाबाद, गुजरात, नाडियाद, सांभर, फुलेरा और सीकर से श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंचे।

संत मनोहर लाल महाराज, संत मोनू राम महाराज, संत लालू राम, संत श्याम लाल, संत नवीन और संत गुरदास समेत अन्य संतों ने सत्संग और प्रवचन किए। गोपीनाथ मंदिर के महंत अलबेली शरण महाराज सहित कई संत-महंत कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।