Home » राजस्थान » कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव कस्तूरी 2025:क्विज, नृत्य और फैशन शो में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, कई कॉलेजों ने जीते पुरस्कार

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव कस्तूरी 2025:क्विज, नृत्य और फैशन शो में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, कई कॉलेजों ने जीते पुरस्कार

जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव कस्तूरी 2025 का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा। गुरुवार को दिन की शुरुआत अंतर महाविद्यालय क्विज से हुई। इसमें 10 संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

क्विज प्रतियोगिता में राजस्थान कॉलेज के अक्षत अग्रवाल और माधव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कानोड़िया महिला महाविद्यालय की तनुश्री जैन और मनीषा विश्नोई द्वितीय स्थान पर रहीं। महावीर कॉलेज के विजय सोनी और मोहित जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। महारानी कॉलेज की भूमिका जांगिड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। ईश्वरम्मा एसपीएम कॉलेज की कविता बैरवा द्वितीय और कानोड़िया महिला महाविद्यालय की पूजा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

‘श्रुतरंग’ समूह गायन और ‘रसरंग-फोक ऑफ इंडिया’ नृत्य प्रतियोगिता में कानोड़िया महिला महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी व लावणी शैलियों की प्रस्तुतियां दी गईं।

‘ग्लैमर गाला’ फैशन शो में महाराजा कॉलेज प्रथम, कानोड़िया महिला महाविद्यालय द्वितीय और राजस्थान कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। महाविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने मेले का उद्घाटन किया।

‘कूल शेफ’ कुकिंग प्रतियोगिता में पूजा आचार्य और रिषिता परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभा शर्मा विजेता रहीं। कल 7 मार्च को अंग्रेजी वाद-विवाद, डिजाइन मेनिया समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

यहां देखें फोटोज

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS