Poola Jada
Home » राजस्थान » अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बाड़ी में कोतवाली पुलिस ने एक युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद की गई।

पीड़ित कल्ला उर्फ कल्याण कुशवाह ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखते थे। उन्होंने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट की।

एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और डीएसटी की टीम ने कंचनपुर थाना क्षेत्र के बीहड़ से आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों में बंटू गुर्जर पर 28,नीतू गुर्जर पर 35,हरेंद्र गुर्जर पर 5,योगेंद्र गुर्जर पर एक और अतर सिंह गुर्जर पर 4 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले को धारा 189(2), 115(2), 126(2), 127(2), 140(3), 307 और 351 बीएनएस के तहत दर्ज किया है। कोतवाली एसएचओ अमित शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी करने गई टीम में एएसआई नीरज कुमार, एएसआई वीरेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल रामनरेश, योगेंद्र कुमार और कांस्टेबल सतीश,अमित सिंह,मानिकचंद के साथ डीएसटी का विशेष सहयोग रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS