Home » मनोरंजन » हैलो विनीत मैं रणबीर बोल रहा हूं:छावा एक्टर बोले- ‘मैंने पूछा कौन हो, बता दे भाई’, मुझे लगा दोस्त शरारत कर रहे हैं

हैलो विनीत मैं रणबीर बोल रहा हूं:छावा एक्टर बोले- ‘मैंने पूछा कौन हो, बता दे भाई’, मुझे लगा दोस्त शरारत कर रहे हैं

एक्टर विनीत कुमार फिल्म ‘छावा’ में कवि कलश का किरदार निभाकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्टर ने हाल ही में रणबीर कपूर से बातचीत का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब रणबीर ने फिल्म ‘अग्ली’ में उनके अभिनय के लिए उन्हें फोन किया तो वो हैरान रह गए। उन्होंने सोचा कि शायद कोई उनके साथ शरारत कर रहा है।

मुझे लगा मेरा कोई दोस्त शरारत कर रहा है

एबीपी एंटरटेनमेंट से बातचीत में अभिनेता ने कहा, मुझे रणबीर कपूर का काम पसंद है। जब उन्होंने 2013 में ‘अग्ली’ देखी, तो मुझे एक फोन आया और आवाज आई, ‘हैलो विनीत, मैं रणबीर बोल रहा हूं। मेरा कोई भी दोस्त रणबीर नाम का नहीं था। मैंने कहा, ‘हां, कौन?’ तब तक ‘अग्ली’ रिलीज भी नहीं हुई थी। उन्होंने इसे रिलीज से पहले देखा था। जब उन्होंने कहा कि मैं रणबीर कपूर हूं तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। पिछले 13 सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।”

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि मेरे दोस्त काफी शरारती हैं और उनमें से एक मेरे साथ शरारत कर रहा है। मैंने फिर पूछा, ‘कौन है, बता दे भाई?’ जब यह कंफर्म हुआ कि मेरी बात रणबीर से ही हो रही है। फिर हमने काफी देर तक बात की। उन्होंने अग्ली के बारे में बहुत सारी अच्छी बातें कहीं।’

विनीत कहते हैं, ‘यह एक खूबसूरत बात है जब एक कलाकार दूसरे के काम की सरहाना करता है। मैं क्या ही दूंगा रणबीर कपूर को? कोई जरूरत नहीं थी उनको मुझे ये बताने की। तो यह एक अच्छा जेस्चर है।जब भी मुझे लगता है कि उन्होंने किसी प्रोजेक्ट में बढ़िया काम किया है, तो मैं हमेशा उन्हें बताता हूं। हम दोनों में एक-दूसरे के लिए सम्मान है।’

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।