Home » राजस्थान » जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, 5 लाख रुपए व गाड़ी ऐंठी

जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, 5 लाख रुपए व गाड़ी ऐंठी

जयपुर में परिचित युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए कैश व गाड़ी ऐंठ ली। दौलतपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (दौलतपुरा) नन्दलाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- कालवाड़ रोड की रहने वाली 41 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब सालभर पहले उसकी आरोपी रामदेव से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने बार-बार मिलना शुरू कर दिया। प्रॉफिट कराने के नाम पर उसको अपने जाल में फांस लिया।

आरोप है कि करीब 6 महीने पहले मिलने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। रेप के दौरान मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए और गाड़ी ऐंठ ली। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास