Poola Jada
Home » राजस्थान » जोधपुर लॉ-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की बस पलटी, 3 की मौत:नागौर में एक्सीडेंट में 24 से ज्यादा घायल; एक और कार हादसे में 4 की मौत

जोधपुर लॉ-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की बस पलटी, 3 की मौत:नागौर में एक्सीडेंट में 24 से ज्यादा घायल; एक और कार हादसे में 4 की मौत

नागौर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के स्टूडेंट्स से भरी वॉल्वो बस पलट गई। एक्सीडेंट में 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स हादसे में घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

हादसा मंगलवार सुबह 5.30 बजे लालदास जी महाराज धाम के पास हुआ है। जिले में दूसरा एक्सीडेंट सोमवार देर रात करीब 1.30 हुआ। बीकानेर रोड पर बाराणी के पास हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार पलट गई। इसमें 4 युवकों की मौत हो गई।

चंडीगढ़ से लौट रहे थे स्टूडेंट्स

सुरपालिया थानाधिकारी सियाराम ने बताया कि 11 मार्च की सुबह बुरड़ी फांटे के पास एक वॉल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद बस पलट गई। बस चंडीगढ़ से जोधपुर की तरफ जा रही थी।

मृतकों की पहचान जोधपुर निवासी ह​र्षित, आरु​षि व आरव के रूप में हुई है। ये सभी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। एक्सीडेंट में घायल 24 से अधिक स्टूडेंट्स एडमिट हैं। एक घायल छात्र ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त सभी स्टूडेंट्स सो रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल स्टूडेंट्स से भी हादसे को लेकर जानकारी ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल स्टूडेंट्स से भी हादसे को लेकर जानकारी ली जा रही है।

बीकानेर रोड पर तेज रफ्तार कार पलटी

वहीं, बाराणी के पास हुए एक कार एक्सीडेंट में 4 युवकों की मौत हो गई। कार पलटने से बाराणी निवासी सुशील जाट (30), मेहराम जाट (25) व महेन्द्र जाट (32) और रेवंतराम जाट (32) ने दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना में बाराणी के ही महेन्द्र (25) पुत्र नेनाराम व दिनेश (25) पुत्र मांगीलाल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार कार एक्सीडेंट के सही कारणों की जांच की जा रही है। घायलों से भी पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार कार एक्सीडेंट के सही कारणों की जांच की जा रही है। घायलों से भी पूछताछ की जाएगी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर