Home » राष्ट्रीय » हरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार, निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी, 10 में से 9 नगर निगमों में प्रचंड जीत

हरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार, निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी, 10 में से 9 नगर निगमों में प्रचंड जीत

चंड़ीगढ़ः हरियाणा में निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी देखने को मिली है. प्रदेश के 10 नगर निगम और 32 अन्य निकायों में चुनाव हुए. 10 नगर निगमों के नतीजों में कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम तक में भाजपा की सुनामी है.

10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की. सिर्फ मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार को जीत मिली. नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी. खट्टर के गढ़ करनाल निगम चुनाव में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता तीसरी बार मेयर बनी.

हरियाणा में निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है. भाजपा ने 10 नगर निगमों में से 9 में जीत दर्ज की. मानेसर में निर्दलीय ने बाजी मारी. कुमारी सैलजा के संसदीय क्षेत्र सिरसा में नगर परिषद में कांग्रेस हारी.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर