Home » राजस्थान » ढाबे में शराब पीने से रोका, बदमाशों ने की तोड़फोड़:संचालक के साथ भी की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

ढाबे में शराब पीने से रोका, बदमाशों ने की तोड़फोड़:संचालक के साथ भी की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

जयपुर-दिल्ली हाइवे स्थित आशीर्वाद पंजाबी ढाबे पर एक दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। कंवरपुरा निवासी होटल संचालक राजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि पृथ्वी, सचिन और कुछ अन्य युवक ढाबे पर आए।

युवकों ने ढाबे में ही शराब पीना शुरू कर दिया। संचालक द्वारा मना करने पर आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। कुछ देर बाद करीब एक दर्जन और युवक वहां पहुंच गए।

बदमाशों ने होटल में लगे शीशे के गेट तोड़ डाले।
बदमाशों ने होटल में लगे शीशे के गेट तोड़ डाले।

आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने होटल संचालक के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर सभी मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। राजेंद्र यादव ने शाम को कोटपूतली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।