Home » राजस्थान » 4 साल के मासूम को कुत्ते ने काटा:सड़क पर गिराकर गाल को नोचा, मां और बहन के साथ जा रहा था घर

4 साल के मासूम को कुत्ते ने काटा:सड़क पर गिराकर गाल को नोचा, मां और बहन के साथ जा रहा था घर

रावतभाटा में मां के साथ जा रहे एक 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने बच्चे के गाल पर पंजा मार कर नोच लिया। जिससे बच्चा गंभीर घायल हो गया।

घटना वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार शाम 6 बजे की है। कुत्ते के अटैक के बाद मां चिल्लाने लगी। इस पर वहां आस-पास के लोग वहां पहुंचे और बच्चे को छुड़ाया।

मां के साथ जा रहा था घर

बच्चे की मां अनुराधा ने बताया कि वह शाम को अपनी 2 साल की बच्ची को गोद में लेकर बेटे जितेश (4) के साथ घर जा रही थी। इस दौरान एक आवारा कुत्ता आया और जितेश को नीचे गिराकर उसके चेहरे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने जितेश के गाल को पंजों से नोच लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद शोर मचाने पर कुत्ता मौके से भाग गया। वहीं आसपास के लोग चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे और घायल जितेश को पचार के लिए उपजिला अस्पताल लेकर गए।

रावतभाटा में मां के साथ जा रहे एक 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया।
रावतभाटा में मां के साथ जा रहे एक 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया।

स्थानीय भाजपा नेता सुनील हेड़ा ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी कई बच्चों पर हमला कर चुका है। उनकी 7 वर्षीय बेटी को भी इसी कुत्ते ने काटा था। रावतभाटा में आवारा कुत्तों और सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में हर दूसरे दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

पिछले महीने भी 3 बच्चों को कुत्ते ने काटा

बता दें कि पिछले महीने भी बाजार क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने 3 बच्चों को काटा था। नगरपालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस लापरवाही से स्थानीय निवासियों में गुस्सा है। लोगों ने नगरपालिका से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास