Home » राजस्थान » रंग पंचमी पर युवकों ने खेली कंडों की राड़:घंटेभर तक एक-दूसरे पर बरसाए गोबर के उपले, होली पर सागवाड़ा में अनूठी परंपरा

रंग पंचमी पर युवकों ने खेली कंडों की राड़:घंटेभर तक एक-दूसरे पर बरसाए गोबर के उपले, होली पर सागवाड़ा में अनूठी परंपरा

होली के पांचवे दिन रंग पंचमी पर मंगलवार को सागवाड़ा में कंडो (गोबर के उपले) की राड़ खेली गई। युवाओं की 2 टोलिया ने एक दूसरे पर जमकर कांडे बरसाए। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए।

होली को लेकर आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में अनूठी परंपराएं है। इसमें से एक है कंडो की राड़। सागवाड़ा नगर के पुराने बस स्टैंड पर कंडो की राड़ का आयोजन हुआ। नेहरू पार्क के पास मुख्य रोड पर बड़ी संख्या में लोग ढोल कुंडी की थाप पर गैर खेलते हुए इकट्ठे हुए। इसके बाद युवाओं की 2 टोलिया बना दी गई। दोनों तरफ कंडो के ढेर लगा दिए गए और फिर देखते ही देखते युवाओं ने एक दूसरे पर कंडे बरसाना शुरू कर दिया।

करीब घंटेभर तक चले इस रोमांचकारी कंडो की राड़ को देखने सागवाड़ा समेत आसपास के कई गांवों के लोग इकट्ठे हुए। वहीं, सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों को भी कई बार कंडे लगे। हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। लोगों ने इस राड़ के खेल का जमकर लुत्फ उठाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास