Home » राजस्थान » 55 लीटर हथकड़ शराब जब्त, 150 लीटर वाश नष्ट:एक गिरफ्तार, नशे के खिलाफ टिब्बी पुलिस ने की कार्रवाई

55 लीटर हथकड़ शराब जब्त, 150 लीटर वाश नष्ट:एक गिरफ्तार, नशे के खिलाफ टिब्बी पुलिस ने की कार्रवाई

हनुमानगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशानुसार चल रहे ‘जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत यह कार्रवाई की गई।

सुरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी भूपसिंह और उनकी टीम ने गश्त के दौरान माणक टिब्बी में एक व्यक्ति से 55 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। टीम ने मौके पर 150 लीटर वाश नष्ट किया। साथ ही भट्टी का सामान भी जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी गोरीशंकर पुत्र मनीराम मेघवाल (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी माणक टिब्बी के वार्ड नंबर 5 में वाटर वर्क्स के पास रहता है। उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बशीर पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

यह कार्रवाई जिले में चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों, नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और क्रिकेट बुकी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास