Home » राजस्थान » जयपुर में मिला नवजात बच्ची का शव:खाली प्लाट में कोने में पड़ा मिला, प्लास्टिक से लपेटकर था फेंका

जयपुर में मिला नवजात बच्ची का शव:खाली प्लाट में कोने में पड़ा मिला, प्लास्टिक से लपेटकर था फेंका

जयपुर में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खाली प्लाट में शव को प्लास्टिक से लपेट कर फेंका गया था। मुहाना थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ASI रामचन्द्र ने बताया- सांगानेर में रामपुरा रोड पर नारायण विहार सेकेंड स्थित खाली में नवजात बच्ची का शव मिला है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार शर्मा ने शिकायत में बताया- मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे वह छत पर कपड़े सुखाने गया था। उनके मकान के पीछे वाले मकान की छत पर कुछ औरतें खड़ी होकर झांक रही थी। औरतों से पूछने पर बताया कि खाली पड़े प्लाट के कोने में नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है।

खाली प्लाट में जाकर देखने पर प्लास्टिक में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। नवजात का शव पड़ा होने का पता चलने पर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस कंट्रोल रुम की सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि जांच में नवजात बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले होना सामने आया है। जिसकी डिलेवरी भी हॉस्पिटल में नहीं हुई है। अज्ञात परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास