Home » राजस्थान » जयपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:बस कंडेक्टर करता गलत हरकत, स्कूल से आते-जाते करता बेड टच

जयपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:बस कंडेक्टर करता गलत हरकत, स्कूल से आते-जाते करता बेड टच

जयपुर में एक स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हे। स्कूल जाते-आते समय बस का कंडेक्टर बेड टच करता। वैशाली नगर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी बस कंडेक्टर को अरेस्ट किया है। मामले की जांच SHO (वैशाली नगर) रविन्द्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- वैशाली नगर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनकी 13 साल की बेटी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। बस से स्कूल से घर और घर से स्कूल आया-जाया करती है। आरोप है कि बस में स्कूल जाने-आने के दौरान कंडेक्टर नाबालिग बेटी को बेड टच करता है।

काफी बार गलत हरकत करने से परेशान होकर नाबालिग स्कूल छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजनों ने वैशाली नगर थाने में आरोपी कंडेक्टर के खिलाफ नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत तुरंत कार्रवाई कर आरोपी बस कंडेक्टर को अरेस्ट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास