Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान दिवस पर नौकरी का सपना होगा साकार:मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा

राजस्थान दिवस पर नौकरी का सपना होगा साकार:मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा

राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से युवाओं के सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने के लिए रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान दिवस के मौके पर राज्य सरकार की ओर से युवा एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा- राजस्थान के युवाओं को रोजगार को प्राथमिकता को ध्यान देते हुए जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। स्किल नीति एवं युवा नीति भी लाई जाएगी। इससे युवाओं के सपने साकार हो सकेंगे।

‘रन फॉर फिट राजस्थान’ का होगा आयोजन

भजनलाल ने कहा- राजस्थान के जिला मुख्यालय में ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में फिटनेस के प्रति लोगों का जागरूकता लाना है। ‘स्वस्थ राजस्थान’ हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हमें फिट रहना जरूरी है।

महिला सशक्तिकरण को दिया जाएगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार की ओर से राजस्थान दिवस पर महिला वर्ग को लेकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉडो प्रोत्साहन योजना के डॉयरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाएगा। इससे पात्र कैंडिडेट को योजना का सीधा लाभ मिल सके। वहीं, महिला समूह को सीआईएफ राशि का हस्तांतरण भी किया जाएगा। विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत भी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा और कालीबाई भील योजना के तहत स्कूटी वितरण किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS