Home » राजस्थान » Jaipur: युवती के साथ मारपीट, रेप किया: फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार किया तो पीटा

Jaipur: युवती के साथ मारपीट, रेप किया: फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार किया तो पीटा

जयपुर की करधनी थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मारपीट करने, जबरन संबंध बनाने और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया था। आरोपी शादी से पहले ही उसके साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

करधनी थाना पुलिस ने बताया कि लालचंदपुरा लिंक रोड निवासी युवती ने शिकायत दी है। उसने बताया- आरोपी बृज किशोर राठौड़ ने उसके साथ में शारीरिक और मानसिक हैरेसमेंट किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी करने की बात कही और फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा। इस पर उसने शादी से पहले संबंध बनाने से इनकार कर दिया। उसके इनकार करने पर बृज किशोर ने उसके साथ मारपीट की और फिर रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में मौके पर छोड़कर भाग गया।

पीड़िता ने बताया- गंभीर हालत में मैंने अपने परिवार को जानकारी दी, तो वह मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को पर्चा बयान में आरोपी बृजकिशोर राठौड़ के खिलाफ मारपीट करने, दुष्कर्म करने, हत्या के प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आरोप लगाया है कि इसमें ब़ज किशोर राठौड़ के अलावा भी कई लोग शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करधनी थाना सीआई उदय सिंह यादव को इस पूरे प्रकरण की जांच दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines