Home » राजस्थान » जयपुर में साथी कर्मचारियों ने युवती से किया गैंगरेप:धोखे से मिलने बुलाकर की जबरदस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर में साथी कर्मचारियों ने युवती से किया गैंगरेप:धोखे से मिलने बुलाकर की जबरदस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर में दो सहकर्मी युवकों के युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने बुलाकर आरोपियों ने रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगे। सांगानेर सदर थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ACP (चाकसू) सुरेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- चाकसू की रहने वाली 26 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह सांगानेर सदर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में जॉब करती है। उसी फैक्ट्री में साथ काम करने के कारण दोनों आरोपियों से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि साल-2024 में बातचीत के दौरान दोनों से अच्छा परिचय हो गया था। धोखे से आरोपियों ने मिलने के बहाने उसे वाटिका बुलाया।

मिलने जाने पर डरा-धमकाकर दोनों आरोपी सहकर्मियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने अपने मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो बना लिए। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर उसके साथ देहशोषण किया। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने सांगानेर सदर थाने में कोर्ट से आदेश करवाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगरेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक