Home » राजस्थान » वन विभाग के रेंजर व सहायक वनपाल 78 हजार रूपये नगद एवं एक लाख बीस हजार का चैक बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

वन विभाग के रेंजर व सहायक वनपाल 78 हजार रूपये नगद एवं एक लाख बीस हजार का चैक बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर(सुनील शर्मा) एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट द्वारा आज कार्यवाही करते हुए राजेन्द्र चौधरी रेंजर, रेंज बोराव एवं राजेन्द्र कुमार मीणा सहायक वनपाल नाका लोटयाना (उंडाखाल) रेंज बोराव जिला चितौड़गढ़ को परिवादी से 78 हजार रूपये नगद व 1 लाख बीस हजार का सेल्फ चैक कुल 01 लाख 98 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा स्पेशल यूनिट को परिवादी ने एक लिखित शिकायत इस आशय की पेश की कि परिवादी द्वारा स्वंय के साथी की फर्म को निविदा से अलग वन क्षेत्र में ट्रेन्च व गड्‌डे खुदवाने का कार्य करवाये जा रहे है। वर्तमान समय में जितना काम करवा चुका हूँ उसका वन विभाग से भौतिक सत्यापन करवाने के बाद अलग अलग राशि के बिल पेश किये थे उक्त बिलो का भौतिक सत्यापन होने के बाद भी रेंजर व सहायक वनपाल द्वारा बिल बनाने की एवज में रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था रेंजर राजेन्द्र चौधरी द्वारा स्वयं के लिए 20 प्रतिशत (आंवटित निविदा राशि का) व सहायक वनपाल हेतु 2 प्रतिशत (आंवटित निविदा राशि का) रिश्वत राशि मांग की जा रही थी।

जिस पर एसीबी रेंज कोटा के उप महानिरीक्षक शिवराज मीणा के सुपरविजन में एसीबी स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन में पृथ्वीराज मीणा पुलिस निरीक्षक द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया।दौराने सत्यापन सहायक वनपाल राजेन्द्र मीणा द्वारा 50 हजार रूपये प्राप्त किये गये तथा आज दिनांक 24.03.2025 को पृथ्वीराज मीणा पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा ट्रेप की कार्यवाही करते हुये आरोपीगण रेंजर राजेन्द्र चौधरी व वनपाल राजेन्द्र मीणा को परिवादी से 78 हजार रूपये नगद व एक लाख बीस हजार का सेल्फ चैक कुल 01 लाख 98 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपीगणो से पूछताछ व कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक