Home » राजस्थान » जयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप:घर में अकेला मिलने पर पकड़ा, विरोध करने पर की मारपीट

जयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप:घर में अकेला मिलने पर पकड़ा, विरोध करने पर की मारपीट

जयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट कर भाग गया। मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एडि.डीसीपी पूनमचंद विश्नोई कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुहाना के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 8 साल की बेटी के साथ आरोपी पड़ोसी ने गंदी हरकत की। एक ही जगह काम करने के दौरान आरोपी का घर आना-जाना था। घर में अकेला मिलने पर आरोपी ने उनकी बच्ची के साथ गलत काम किया। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की।

गलत हरकत के साथ ही मारपीट कर आरोपी बच्ची के रोने पर चुपचाप वहां से भाग गया। परिजनों के आने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। आरोपी परिचित की करतूत का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता के पिता ने मुहाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास