Home » राजस्थान » बांसवाड़ा के जाह्नवी हत्याकांड में 2 नाबालिग डिटेन:पुलिस ने 36 घंटे में पकड़ा; चोरी के मकसद से मकान में घुसे थे

बांसवाड़ा के जाह्नवी हत्याकांड में 2 नाबालिग डिटेन:पुलिस ने 36 घंटे में पकड़ा; चोरी के मकसद से मकान में घुसे थे

बांसवाड़ा में रविवार (23 मार्च) को पालोदा कस्बे में 12 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 36 घंटे बाद 2 नाबालिगों को डिटेन किया। दोनों से पूछताछ की गई है जिसमें सामने आ रहा है कि दोनों चोरी के मकसद से घर में घुसे थे। बांसवाड़ा पुलिस के उच्च अधिकारी आज घटनाक्रम का खुलासा करेंगे।

एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने मंगलवार को बताया- दो नाबालिगों को हमने डिटेन कर लिया है। दोनों ही हत्या में शामिल हैं। नाबालिग पालोदा कस्बे के ही रहने वाले हैं। अभी उनसे पूछताछ जारी है। हालांकि दोनों नाबालिग हत्या के कारणों को लेकर अपने बयां बदल रहे हैं।

अब तक जानकारी यही सामने आ रही है कि चोरी की नीयत से हत्या की गई है। मंगलवार शाम तक पूरी पूछताछ के बाद खुलासा कर दिया जाएगा।

12 साल की जाह्नवी पाटीदार का शव परिवार के लोगों को रसोई में पड़ा मिला था। गला धारदार हथियार से काटा हुआ था।
12 साल की जाह्नवी पाटीदार का शव परिवार के लोगों को रसोई में पड़ा मिला था। गला धारदार हथियार से काटा हुआ था।

गला रेतकर किया था मर्डर, परिवार ने कहा- सोने की बालियां-कांटा गायब

बता दें कि बांसवाड़ा के पालोदा कस्बे में लालजी पाटीदार अपनी पत्नी और 2 बेटियों और 1 बेटे के साथ रविवार सुबह 5 बजे खेत पर गए थे। इस दौरान उनकी बेटी जाह्नवी (12) घर पर अकेली थी। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच उसकी हत्या कर दी गई। परिवार खेत से लौटा तो मर्डर और चोरी का पता चला।

इसके बाद रविवार को कस्बे सहित जिलेभर में विरोध शुरू हो गया। शाम 5.30 बे के करीब परिवार ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की सहमति दी। सोमवार को भी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की थी। हत्यारों को फांसी देने की मांग कर विरोध प्रदर्शन किया थी। मानवाधिकार संगठन ने भी कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन भी दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास