Home » राजस्थान » जीप ने युवक को कुचला, मौत:बाइक सवार दोस्त घायल, SHO बोले- विधायक के भाई की जीप है कि नहीं, इसकी जांच होगी

जीप ने युवक को कुचला, मौत:बाइक सवार दोस्त घायल, SHO बोले- विधायक के भाई की जीप है कि नहीं, इसकी जांच होगी

अलवर में जीप की टक्कर से सोमवार देर शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल है। बताया जा रहा है कि जीप कठूमर के विधायक रमेश खींची के भाई भजन खींची की है। वहीं जीप चला रहा व्यक्ति भाग गया। घटना खेड़ली थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम की है।

खेड़ली थाना पुलिस ASI सूरज यादव ने बताया- हादसे में अरुण (20) पुत्र सुनील कुमार जाटव निवासी दांतिया की मौत हो गई। उसके साथी सोनू का निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह शव परिजनों को सौंपा।

ASI ने बताया- दोनों युवक बाइक से दांतिया गांव से खेड़ली बाजार आए थे। गैस एजेंसी के सामने जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों युवकों को घायल अवस्था में उपचार के लिए खेड़ली हॉस्पिटल लेकर आए। वहां से अलवर रैफर किया गया। इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर जांच होगी। मामले में विधायक रमेश खींची से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

खेड़ली थाने के SHO धीरेंद्र गुर्जर ने बताया- कार विधायक रमेश खींची के भाई भजन खींची की है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक