जोधपुर में 19 साल के नीट स्टूडेंट ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। वह अपने हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हादसे की सूचना पर परिवार जोधपुर आया। एम्स हॉस्पिटलमें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया। सुसाइड के कारण का पता नहीं चला है। पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जानकारी अनुसार- स्टूडेंट रोहित भाटी (19) चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 सेक्टर के दीक्षा क्लासेस हॉस्टल में रहता था। हॉस्टल के कमरे में सोमवार दोपहर फांसी का फंदा लगाया। हॉस्टल मालिक ने फंदे पर लटका देख पुलिस को बुलाया। मृल रूप से ब्यावर जिले के रास का रहने वाला था। हादसे की सूचना पर पिता मोहनलाल माली और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सुसाइड के कारण का पता नहीं चला है। स्टूडेंट एक साल पहले ही जोधपुर आया था।
कमरे से सुसाइड नोट मिला
पुलिस को स्टूडेंट के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- ‘ सॉरी मुझे माफ करना।’ पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि उसने किससे माफी मांगने की बात लिखी है। पोस्टमॉर्टम के बाद उसके मोबाइल की CDR निकाली जाएगी। इसके बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।





