Home » राजस्थान » जोधपुर में पिछले 24 घंटे में 9 जगह लगी आग:अब हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बॉयलर में आग लगी, फायर सेफ्टी को लेकर नहीं थे इंतजाम

जोधपुर में पिछले 24 घंटे में 9 जगह लगी आग:अब हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बॉयलर में आग लगी, फायर सेफ्टी को लेकर नहीं थे इंतजाम

जोधपुर के सालावास स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बॉयलर में अचानक से आग लग गई। आग लगने के दो घंटे बाद तक काबू पाया जा सका। आग से फैक्ट्री में रखा सामान आदि जलकर राख हो गया। बता दे कि जोधपुर में रविवार से सोमवार के बीच 9 जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई है।

पहली घटना जोधपुर के सांगरिया रामनगर में सामने आई। यहां रविवार देर रात तीन फैक्ट्रियों में आग लग गई। दूसरी आग गांगना में आलू चिप्स फैक्ट्री में लगी। तीसरी आग बोरानाडा हैंडीक्राफ्ट में आग लगी जबकि चौथी घटना डाली बाई मंदिर चौराहा की है। यहां एक फैक्ट्री में आग लग गई। इसके बाद विवेक विहार, बोरानाडा, बिड़ला स्कूल के पास मकान में भी आग लग गई।

लापरवाही का आलम यह है कि जिन फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। वहां पर फायर सेफ्टी को लेकर भी कोई प्रबंध नहीं किए गए थे। इसके चलते प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान