Home » राजस्थान » राजस्थान में 41 डिग्री पार पहुंचा तापमान:सीमावर्ती जिलों में रहेगी बादलों की आवाजाही, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

राजस्थान में 41 डिग्री पार पहुंचा तापमान:सीमावर्ती जिलों में रहेगी बादलों की आवाजाही, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

राजस्थान में मौसम परिवर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को जहां प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सीमावर्ती जिलों में जहां एक बार फिर तेज आंधी के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं इसके बाद 28 मार्च को उत्तरी हवा की वजह से प्रदेशभर में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

बादलों की आवाजाही से कम होगा तापमान

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विश्व के चलते अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम परिवर्तन का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

हालांकि इस दौरान बारिश होने की संभावना काफी कम रहेगी। वहीं इसके बाद 27 और 28 मार्च को प्रदेशभर में उत्तरी हवाओं से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान