Home » राजस्थान » पूर्व विधायक और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी:बदमाश बोला— 15 दिन के बाद दोनों को मार दूंगा, वॉट्सऐप कॉल पर पहले गाली दी

पूर्व विधायक और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी:बदमाश बोला— 15 दिन के बाद दोनों को मार दूंगा, वॉट्सऐप कॉल पर पहले गाली दी

अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी मिली है। बदमाश ने दोनों को 15 दिन के बाद मारने की धमकी दी है। साथ ही कहा है कि जो कर सको वो कर लेना।

पूर्व विधायक जाटव के बेटे राजेंद्र कुमार को अज्ञात बदमाश ने वॉट्सऐप कॉल कर दोनों को गोली मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने एसपी को फोन पर सूचना देने के बाद सदर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

बदमाश बोला— जो कर सको वो कर लेना अपनाघर शालीमार में रह रहे पूर्व विधायक जयराम जाटव के बेटे राजेंद्र ने बताया कि वे बुधवार सुबह परिवार के साथ भर्तृहरि दर्शन के लिए गए थे। वापसी में दोपहर 2.39 बजे सदर थाने के पास मोबाइल नंबर 9530133330 से उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया। फोन करने वाले ने गाली देते हुए कहा कि तुम्हारे पास 15 दिन हैं। 15 दिन के बाद मैं तुझे व तेरे पिता जयराम जाटव को गोली मारकर खत्म कर दूंगा। जो कर सको वो कर लेना।

एसपी बोले— आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा इस संबंध में पूर्व विधायक के बेटे ने सदर थाने में शिकायत दी है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि शिकायत मिली है। नंबर की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। सदर थानाधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि जिस नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया है, जयपुर के जगतपुरा निवासी रामवीर के नाम पर है। इसकी जांच कर रहे हैं।

2 बार विधायक रहे है जयराम जाटव पूर्व विधायक बुधवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर उनके गांव में आयोजित पगड़ी रस्म कार्यक्रम में गए हुए थे। जाटव साल 2003 में खैरथल व 2013 में अलवर ग्रामीण से विधायक रह चुके हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान