Home » राजस्थान » जयपुर में घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी, VIDEO:वैन लेकर आए थे बदमाश, लॉक तोड़कर चुरा ले गए

जयपुर में घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी, VIDEO:वैन लेकर आए थे बदमाश, लॉक तोड़कर चुरा ले गए

जयपुर में एक घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी का मामला सामने आया है। वैन लेकर आए बदमाश लॉक तोड़कर कार को चोरी कर ले गए। घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में कार चोरों की करतूत कैद हो गई। महेश नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

एएसआई रामपाल ने बताया- नन्दपुरी एफ ब्लॉक में रहने वाले गिरधारी लाल (57) ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनिवार रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से कार को निशाना बनाया। लॉक तोड़कर बदमाश कार चोरी कर ले गए। सुबह कार संभालने पर गायब मिली।

घर के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगालने पर कार चोरों की करतूत कैद मिली। रात 3:08 मिनट पर वैन लेकर आए बदमाश लॉक तोड़कर क्रेटा कार को चोरी कर ले जाते नजर आए। कार चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर कार चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान