Home » राजस्थान » हेरिटेज निगम ने मीट की 8 दुकानों को किया सीज:50 किलो से ज्यादा मांस कराया नष्ट; 32 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला

हेरिटेज निगम ने मीट की 8 दुकानों को किया सीज:50 किलो से ज्यादा मांस कराया नष्ट; 32 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला

नवरात्रि पर्व पर अवैध रूप से मीट और मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम हेरिटेज ने अभियान चलाया है। इसके तहत नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा टीम ने मंगलवार को नाई की थड़ी इलाके में कार्रवाई की।

सतर्कता शाखा उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और पशु प्रबंधन शाखा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा संयुक्त ने 8 दुकानों को सीज किया। वहीं 50 किलो से ज्यादा दूषित मीट और मांस को जब्त कर नष्ट कराया।

नगर निगम हेरिटेज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शहर में मंगलवार के दिन अवैध तरीके से काफी संख्या में खुले में गलत और पुराना मीट और मांस बेचा जा रहा था। नगर निगम की टीम द्वारा इसकी जांच की गई। जिसके बाद नाई की थड़ी इलाके क्षेत्र में चल रही दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 8 मीट और मांस की दुकानों को नियमों के तहत सीज कर दिया है। इसके साथ ही 50 किलो से ज्यादा पुराने मीट और मांस को भी नष्ट किया गया है। ताकि उसका सेवन कर आम जनता को किसी भी तरह की शारीरिक समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही 32 हजार रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है।

नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अरुण हसीजा ने बताया कि अवैध रूप से मीट और मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम द्वारा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 8 दुकानों को सीज किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में दूषित मीट के और मांस को जब्त कर नष्ट करने के साथ ही नगद चालान भी काटे गए हैं। भविष्य में भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास