Home » राजस्थान » Jaipur: महिला का अधजला शव: हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश, ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग

Jaipur: महिला का अधजला शव: हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश, ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग

जयपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंका गया। पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को आग लगाकर जला दिया। कानोता थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है।

ACP (बस्सी) फूलचन्द मीना ने बताया- सुबह करीब 7:30 बजे कानोता के पापड़ गांव में सड़क किनारे महिला की अधजली लाश मिली है। अधजला शव पड़ा देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कानोता थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाना सामने आया है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है। आधा चेहरा जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

हत्या कर शव लगाया ठिकाने
ACP फूलचन्द ने बताया कि किसी ओर जगह महिला की हत्या की गई है। महिला को मारने के बाद शव को नायलॉन के कपड़े में बांधा गया था। देर रात किसी वाहन के जरिए शव को ठिकाने लगाने के लिए पापड़ गांव में सुनसान जगह लेकर आई गई। सड़क किनारे शव को फेंककर डीजल-पैट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। शव को आग लगाकर जलते देखकर हत्यारे फरार हो गए। महिला की अधजली लाश का आधा चेहरा जलने से बच गया है, उसके लेफ्ट साइड चेहरे पर मस्सा है। पुलिस मृतका की पहचान के साथ हत्यारों की भी तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines