Home » राजस्थान » 14 जिलों में बारिश की संभावना, आंधी भी चलेगी:गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, आज भी 22 जिलों में लू की चेतावनी

14 जिलों में बारिश की संभावना, आंधी भी चलेगी:गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, आज भी 22 जिलों में लू की चेतावनी

राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने अभी से हाल बेहाल कर दिए। बाड़मेर में कल तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में कल तेज गर्मी रही। राजधानी जयपुर में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आज भी दो जिलों मे लू का ऑरेंज अलर्ट है। 20 जिलों में लू का येलो अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग ने कल से भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसका असल 11 अप्रैल को भी रहेगा। इसके बाद गर्मी फिर तेज होगी

बाड़मेर में पारा 47 डिग्री के करीब

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और हीटवेव के कारण यहां इस सीजन में पारा पहली बार 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

सीकर और चूरू-बीकानेर की बॉर्डर के आसपास मंगलवार शाम को मौसम बदल गया। सीकर में मंगलवार शाम हल्की बारिश हुई और आंधी चली।
सीकर और चूरू-बीकानेर की बॉर्डर के आसपास मंगलवार शाम को मौसम बदल गया। सीकर में मंगलवार शाम हल्की बारिश हुई और आंधी चली।

रात में दिन जैसी गर्मी, पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

राजस्थान में वार्म नाईट (गर्म रात) का दौर शुरू हो गया। कल बाड़मेर में रात का मिनिमम टेम्प्रेचर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो यहां के औसत न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री ऊपर था। बाड़मेर में रात में जितनी गर्मी थी, उतनी तेज गर्मी माउंट आबू में भरी दोपहरी में थी। माउंट आबू में कल दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास